- योजना श्रेणी / विभाग: ARTISAN & CRAFTSMAN
- मुख्य लाभ व उद्देश्य: पीएम विश्वकर्मा योजना: ₹15,000 ई-टूलकिट ई-वाउचर और ₹3 लाख बिजनेस लोन लाभ
- ध्यान दें: राशि, तारीख और पात्रता बदल सकती है — आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर पुष्टि करें।
PM Vishwakarma Toolkit Incentive & Loan 2026: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा पारंपरिक 18 व्यवसायों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों (Artisans and Craftsmen) के उत्थान के लिए 'पीएम विश्वकर्मा योजना' का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत 5-7 दिवसीय बुनियादी कौशल प्रशिक्षण के बाद ₹15,000 का ई-टूलकिट वाउचर (E-Toolkit Voucher) और ₹3,000,00 (3 लाख रुपये) तक का कोलेटरल-फ्री 5% रियायती ब्याज दर ऋण प्रदान किया जाता है।
1. शामिल 18 पारंपरिक व्यवसाय क्षेत्र
बढ़ई (Suthar), नाव निर्माता, अस्त्रकार, लोहार (Lohar), ताला बनाने वाले, सुनार (Sonar), कुम्हार (Kumhar), मूर्तिकार, मोची (Cobbler), राजमिस्त्री (Rajmistri), नाई (Barber), धोबी (Dhobi), दर्जी (Darzi), जाल निर्माता आदि शामिल हैं।
2. आवेदन कैसे करें?
अपने नजदीकी सीएससी केंद्र (CSC Center) पर जाकर आधिकारिक पोर्टल pmvishwakarma.gov.in पर नि:शुल्क बायोमेट्रिक पंजीकरण करवाएं।



